जौनपुर, फरवरी 13 -- सुजानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय पीजी कॉलेज सुजानगंज में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का बुधवार को समापन हुआ। इस दौरान छात्र/छात्राओं की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मां अंबे धाम बसरही तक रैली निकाल कर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। बेटी मारते जाओगे तो बहू कहां से लाओगे, पढ़ लो बहना पढ़ लो भाई पढ़ना लिखना है सुखदाई, जैसे प्रेरक नारे लगाए गए। स्वयंसेवियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता लालता प्रसाद तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि राकेश कुमार सिंह ने स्वयंसेवियों के कार्यों की सराहना की। प्रबंधक वेद प्रकाश त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार पांडेय ने शिविर को संबोधित किया। राधिका मिश्रा, हर्षिता उपाध्याय, अंतिमा, अनुज पटेल, आदि ने कार्यक्रम प्रस्...