लखीसराय, फरवरी 16 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महिला एवम बाल विकास निगम लखीसराय के तत्वाधान में डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के सहयोग से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सखी वार्ता का आयोजन परियोजना कार्यालय बड़हिया में किया गया। अध्यक्षता बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रूबी सिंह ने किया। उपस्थित सभी सेविका को संबोधित करते हुए कहा कि बेटी एक ऐसा अनमोल रत्न है जिससे बिना सृष्टि की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजना चलाई जा रही है। जिसके मदद से महिला आगे बढ़ रही है। महिला एवम बाल विकास निगम डीपीएम मनोज कुमार सिन्हा ने नारी शक्ति योजना अंतर्गत संचालित योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। अल्पावास गृह, पुनर्वास योजना, पालनाघर, कौशल विकास, प्रशिक्षण के बारे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.