पीलीभीत, फरवरी 24 -- पूरनपुर। सोमवार को रम्पुरा कपूरपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के तृतीय दिवस का आयोजन किया गया। स्वयंसेवियों ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि यह अभियान गिरते बाल लिंगानुपात को सुधारने, लैंगिक भेदभाव मिटाने, लड़कियों को शिक्षा व सशक्तिकरण प्रदान करने पर केंद्रित है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह रोकने और लड़कियों को सम्मान अधिकार दिलाना है। शाहिद खान ने बताया कि बेटी चांद पर पहुंच गई है। बेटियां हर क्षेत्र में आगे हैं। डा. रजिया ने बताया कि बेटी दो कुल को संभालती हैं। बेटी से ही घर मे रौनक होती है। इस दौरान गांव में रैली निकाली गई। प्राचार्य डा. सुधीर कुमार ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ यह अभियान नहीं बल्कि सम...