संभल, फरवरी 14 -- बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जनपद में बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस क्रम में शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बहजोई एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय राजपुरा की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों सुरेश कुमार और सृष्टि ने छात्राओं को फ्रंट किक, बेसिक किक, फेस पंच सहित विभिन्न मार्शल आर्ट तकनीकों का अभ्यास कराया। प्रशिक्षण का उद्देश्य बालिकाओं को इस योग्य बनाना है कि वे विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा कर सकें और आत्मविश्वास के साथ किसी भी चुनौती का सामना कर सकें। प्रशिक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि छात्राएं मार्शल आर्ट सीखने में विशेष रुचि दिखा रही हैं और बड़ी संख्या में प्रशिक्षण में भाग ले रही हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी चन्द्र भूषण ने जा...