देवरिया, जनवरी 22 -- बंजरिया बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। बुधवार को समाजसेवी सहिदा खातून उर्फ जोया खान ने पथरदेवा ब्लॉक के धर्मचौरा गांव में महिलाओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को सरकार के बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ के अभियान से जुड़ने की अपील की। जोया खान ने कहा कि सरकार महिलाओं को उनके अधिकार, कर्तव्य और आत्मसम्मान के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चला रही हैं। महिलाओं को लिंग भेदभाव और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मजबूती से खड़े होने की जरूरत है। जब महिलाएं शिक्षित, सजग और संगठित होंगी, तभी समाज की तस्वीर बदलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.