पटना, जनवरी 27 -- नीट की तैयारी कर रही छात्रा के मौत मामले समेत महिला अपराध की घटनाओं को लेकर भाकपा माले की महिला और छात्र इकाई राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी। महिला संगठन एपवा और छात्र संगठन आइसा ने इसके विरोध में तीन फरवरी को जनसुनवाई, 4 से 10 फरवरी तक बेटी बचाओ न्याय यात्रा और 11 फरवरी को विधानसभा मार्च आयोजित करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को एपवा महासचिव मीना तिवारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि नीट की तैयारी कर रही छात्रा के हत्या मामले में जिस तरह से लगातार तथ्य सामने आ रहे हैं, उसने सरकार और पुलिस-प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एफएसएल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि ने पुलिस के झूठे दावों और जल्दबाजी में गढ़े गए नैरेटिव को बेनकाब कर दिया है। पीड़ित परिवार एसआईटी जांच से संतुष्ट नहीं है और सीबीआई जांच की मांग कर रहा है। उ...