औरंगाबाद, जनवरी 30 -- दाउदनगर , संवाद सूत्र। दाउदनगर पुराना शहर स्थित निजी संस्था के द्वारा बेटी बचाओ जागरूकता अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए एक रैली निकाली गई। छात्रों के हाथों में बेटी बचाओं को लेकर स्लोगन था। रैली का नेतृत्व डा. चंचल कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में लोग भ्रूण हत्या जैसे अपराध कर रहें हैं। आखिर उस बेटी का क्या कसूर है वह क्या गलती की जिसे धरती पर पैर रखने से पहले ही मार दिया जा रहा है। अगर आज बेटी नही होती तो शायद हम लोग नही होते।हमारे देश में नारियों की पूजा होती है ये देश ऋषियों और मुनियों का है इसकी अलग पहचान है तो फिर इसे हमलोग खुद को पहचान क्यों नही रहें हैं। हम लोग को चाहिए की अपनी सोच सकारात्मक करें और भ्रूण हत्या जैसे अपराध से बचे। मां को दयामयी और करुणामयी कहा जाता है तो फिर ये गलती क...