जौनपुर, फरवरी 23 -- नौपेड़वा। बक्शा विकास खंड के मां गुजराती पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी सेविकाओं ने सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन रविवार को बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार कौशिक और अशोक कुमार के निर्देशन में प्रथम इकाई के छात्रों ने अर्धपुर गांव की दलित बस्ती में भ्रमण कर स्वच्छता अभियान के साथ लोगों को जागरूक किया और एसआईआर के प्रति भी जानकारी दी। द्वितीय इकाई के छात्रों ने मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस दौरान डॉ. इंद्रकुमार सिंह, डॉ. बसंत पाठक, सुधा वर्मा, विजय बहादुर पाल, रामबुझारत यादव, सुशीला यादव और प्रधान संजय यादव मौजूद रहे। संचालन डॉ. इंद्रभान यादव ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...