मैनपुरी, फरवरी 20 -- मैनपुरी। कु. आरसी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस का शुभारंभ चांदेश्वर मंदिर परिसर में एनएसएस लक्ष्य गीत के सामूहिक गायन से हुआ। स्वयंसेविकाओं ने समाज सेवा व राष्ट्र निर्माण का संकल्प दोहराया। प्रथम चरण में मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया गया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर जागरूकता रैली निकाल ग्रामीणों को बालिका शिक्षा, सुरक्षा व समान अधिकारों के प्रति प्रेरित किया गया। विशेष व्याख्यान में नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल मैनपुरी नीरज बैजल ने एनएसएस की महत्ता बताते हुए नेतृत्व व सामाजिक उत्तरदायित्व पर बल दिया। जिला चिकित्सालय से आए डॉ. सत्येंद्र कुमार व नर्सिंग ऑफिसर सौरभ चौहान ने रक्तदान के महत्व और सावधानियों की जानकारी दी। डॉ. सविता ने महिला सशक्तिकर...