अलीगढ़, नवम्बर 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। क्वार्सी क्षेत्र के शिवाजीपुरम कॉलोनी में बाथरूम में नहाने गई छात्रा की मौत के बाद सोमवार को दिनभर लोगों के आने का सिलसिला लगा रहा। माता-पिता की आंखों में आंसू थम नहीं रहे थे। कोहराम के बीच बेटी की यादें उन्हें झकझोक रही थीं। पिता के अनुसार उन्होंने आगरा रोड स्थित समृद्धि टाउनशिप में मकान बना लिया। बेटी ने कहा कि पापा स्कूल दूर पड़ता था। इसलिए 62 लाख की कीमत के उस मकान में 13 लाख के घाटे में 52 लाख में बेच दिया और यहां नया मकान बनाया था। लेकिन, उसी मकान में बेटी इस तरह छोड़कर चली जाएगी, इसकी कल्पना भी नहीं की थी। मूलरूप से बरला के गांव ऊतरा निवासी देवेंद्र सिंह सेना में जैसलमेर में तैनात हैं। फिलहाल शिवाजीपुरम कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे थे। उनकी 12 वर्षीय बड़ी बेटी मानवी अवर लेडी फातिमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.