बांदा, जनवरी 9 -- बांदा। संवाददाता कालिंजर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि बीते दिनों भतीजे के यहां सतना गया था। घर पर दोनों बच्चियां अकेले थीं। गांव का पिंटू कुशवाहा नाबालिग बेटी को बरगलाकर कहीं ले गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...