बदायूं, फरवरी 4 -- बदायूं। किशोरी को बहला-फुसलाकर घर से ले जाने के मामले में पीड़ित पिता की तहरीर पर दामाद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपी शादी के इरादे से किशोरी को अपने साथ ले गए। किशोरी अपने साथ जेवर और नगदी भी लेकर गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला उसावां थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 16 जनवरी को वह अपने खेत पर गया था। घर में उसकी बेटी थी। तभी उसके पीछे दामाद का भाई केशपाल, दामाद परवेश पुत्र सुरेश, दामाद के चाचा देवेन्द्र पुत्र जयवीर थाना सिकन्दरपुर बहोरा जिला कासगंज, धनपाल पुत्र जयवीर और वीरेश कुमार पुत्र राजाराम थाना सहावर जिला एटा कार से उसके घर आए। आरोप है कि सभी आरोपी शादी करने के इरादे से उसकी बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.