महाराजगंज, मार्च 2 -- पनियरा। पनियरा के ग्राम सौरहां के रामनरेश ने अपने बेटी को ससुराल में पेट्रोल छिड़क कर जान से मार देने का आरोप ससुराल के लोगों पर लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। बताया कि उसने अपनी क्षमता से अधिक दान दहेज देकर अपनी बेटी सुशीला की शादी ढ़ाई साल पूर्व मुजुरी निवासी गंगासागर के पुत्र शैलेश के साथ की थी। ससुराल में उसका उत्पीड़न लगातार किया जा रहा था। उसका एक डेढ़ साल का बेटा है और फिर से छह माह से गर्भवती थी। 24 फरवरी को उसकी बेटी को मारपीट कर एक कमरे में बंद कर दिया। फिर पेट्रोल छिड़ककर उसे जला दिया। गांव के लोगों से सूचना मिली कि उसकी बेटी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती है। वहां जाने पर उसने सारी बात बताई। इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.