कुशीनगर, जून 15 -- पडरौना, निज संवाददाता। कुशीनगर के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पथरवा में एक दिन पूर्व प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या के मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया। बेटी के साथ दोस्त को आपत्ति जनक हालत में देखकर आरोपी ने उसकी चाकू से गोद कर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक को खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गुरुवार की देर रात तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पथरवा निवासी फैयाज उर्फ तितली (21) पुत्र सत्तार अंसारी गांव के बाहर एक सुनसान स्थान पर अचेत अवस्था में मिला था। उसके शरीर पर धारदार हथियार से कई बार वार करके गंभीर रूप से घायल किया गया था। घटना की जानकारी पीड़ित के परिवारीजनों को हुई तो उसे इलाज के लिए लेकर सीएचसी तमकुहीराज पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.