मथुरा, नवम्बर 29 -- थाना सुरीर पुलिस ने बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित पिता को डडीसरी नहर पुल के समीप से शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर चालान किया। थानाध्यक्ष सुरीर अजय कुमार सिंह ने बताया कि विगत दिन एक नाबालिग किशोरी ने तहरीर देते हुए पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने पीडिता का मेडिकल व बयान कराये। वहीं दूसरी ओर आरोपी की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार सुबह उप निरीक्षक वीरेश कुमार पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में भ्रमण पर थे। तभी सुबह करीब सवा दस बजे सटीक सूचना पर चेकिंग के दौरान बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित पिता को गिरफ्तार कर चालान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.