देवरिया, जनवरी 6 -- देवरिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने डीजीपी को पत्र भेजा है। आरोप लगाया है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को जून 2024 में देवरिया शहर का रहने वाला एक परिवार अपने झांसे में ले रखा है और उसे नशे की गोली दी जाती है। साथ ही अपने वश में रख लिया है। इसकी कई बार पुलिस व एसपी से भी शिकायत की गई, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। मामले की जांच की जाए और बेटी को मुक्त कराया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...