मेरठ, नवम्बर 14 -- लालकुर्ती क्षेत्र से साइबर क्राइम का नया मामला सामने आया है। वृद्ध महिला को बेटी के रिश्ते का झांसा देकर फेसबुक के जरिए संपर्क में आए ठग ने साढ़े पांच लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर दी है। बेगमबाग निवासी 60 वषीय नीलम चौहान ने बताया वह बेटी के लिए रिश्ता देख रही थी। रिश्ता कराने की बात कहते हुए एक व्यक्ति ने नीलम को लंदन से पार्सल भेजने का वादा किया। सीमा शुल्क जमा करने के बहाने वृद्धा से कई बार में बैंक खातों के जरिए लगभग साढ़े पांच लाख रुपये ठग लिए। इसी बीच 28 सितंबर को एक बैंक अधिकारी ने नीलम की बेटी को फोन कर उक्त बैंक खाते के संदिग्ध होने के बारे में जानकारी दी। 23 अक्टूबर को मेरठ लौटकर नीलम की बेटी ने उनके सभी सोशल मीडिया अकाउंट के एप्स बंद करा दिए। थाने में तहरीर दी। नीलम की बेटी ने साइबर...