कासगंज, जनवरी 11 -- यूपी के कासगंज में एक नाबालिग बेटी की उसी के परिवार वालों ने हत्या कर दी। नाबालिग लड़की का युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी जब परिवार वालों को लगी तो उन्होंने बेटी को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। बेटी के प्रेम-प्रसंग के बौखलाए परिजनों ने बेटी को ही मार डाला और उसके शव को आनन-फानन में जला दिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी जब पुलिस को दी तो हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक चिता जल चुकी थी, हालांकि पुलिस ने लड़की के शव के अवशेष को बरामद करके जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही परिवार के लोग फरार हैं। पुलिस उनकी भी तलाश में जुटी है। वहीं पुलिस ने लड़की के प्रेमी को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना शनिवार की रात की है। पुलिस के मुताबिक गांव एक नाबालिग लड़की और गांव के ही नाबालिग लड़के के बीच प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.