शाहजहांपुर, जनवरी 14 -- खुटार थाना क्षेत्र के गांव कुसुमा निवासी अशोक कुमार ने थाने में तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर बेटी के जेवर चोरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि बेटी वंदना उर्फ कलावती की शादी वर्ष 2022 में गांव रुजहा कला निवासी युवक से हुई थी। 2024 में सड़क हादसे में पति की मौत हो गई। इसके बाद बेटी कुछ माह ससुराल में रही, जहां उसके जेवर चोरी कर लिए गए। बाद में ससुराल वाले उसे मायके छोड़ गए। तब से न तो उसे लेने आए और न ही कोई संपर्क किया। पीड़ित ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...