मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सोनपुर रेलमंडल में कार्यरत रेल अफसर विजय कुमार सिंह का शव शुक्रवार देर रात दुबहा गांव पहुंचा। शनिवार की सुबह उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 13 वर्षीय पुत्र अनंत कुमार सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। भाई धीरेंद्र सिंह व राजकुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को सात साल की बेटी आराध्याश्री के जन्मदिन मनाने के लिए विजय सिंह दुबहा आ रहे थे। ट्रेन में चढ़ने के दौरान उनका पैर फिसल गया और चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। शव देखकर पत्नी बार-बार बेहोश हो रही थी। धीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के दिन सुबह में विजय सिंह गांव से ड्यूटी पर सोनपुर गए थे। नवरात्र की छुट्टी पर पत्नी और बच्चों के साथ वे घर आए थे। विजय के बड़े भाई संतोष सिंह पटना सचिवालय में सहायक के पद पर कार्यरत हैं। छोटा भाई दीपक सिंह वायुसैनि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.