महाराजगंज, फरवरी 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना हो गई है। अपनी बेटी के घर से लौट रहे एक बुजुर्ग की रास्ते में नहर पर अचानक मौत हो गई। इस हादसे के बाद कोहराम मच गया है। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के कुइयां कंचनपुर के पास देवरिया शाखा नहर पर 70 वर्षीय बुजुर्ग बनारसी गौड़ की अचानक मौत हो गई। व ग्राम लक्ष्मीपुर एकडंगा छोटका टोला के रहने वाले थे और ग्राम परसामीर में अपनी बेटी से मिलकर साइकिल से अपने घर वापस लौट रहे थे। कुइयां कंचनपुर नहर के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे साइकिल से गिर गए। वहीं उनकी मौत हो गई बताई जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया। एसओ ने बताया कि मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही ...