गोरखपुर, अप्रैल 6 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के निबियहवा ओवरब्रिज पर रविवार की सुबह 10 बजे क्रेन की चपेट में आने से इसी थानाक्षेत्र के देवकहिया निवासी मोतीलाल (65) की मौत हो गई। बुजुर्ग अपने गांव देवकहिया से अपने लड़की के घर देवरिया जिले के गौरीबाजार क्षेत्र के देवकुआ जा रहे थे। निबियाहवा ब्रिज के पास क्रेन की चपेट में आ गया। पीआरवी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीएचसी भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.