बांदा, फरवरी 18 -- बांदा। संवाददाता चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने थाना में तहरीर देकर बताया कि मायके गडरिया गई थी। तभी मेरे पति मोरम लेने चले गए। इसी बीच मेरी पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई। सूचना मिलने पर मैं अपने घर आई और परिवार के लोगों के साथ काफी तलाश किया। नहीं मिलने पर थाना में तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...