मुरादाबाद, मार्च 23 -- नगर के मोहल्ला अंसारियान के रहने वाले व्यक्ति ने 18 वर्षीय बेटी के घर से गायब होने के मामले में कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बिलारी के मोहल्ला अंसारियान के रहने वाले खालिद पुत्र मेहंदी हसन ने गुमशुदगी दर्ज करने को तहरीर दी, कहा कि 18 वर्ष की बेटी गोसिया फातिमा 20 मार्च को सबेरे 6 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। आसपास और रिश्तेदारी में तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला ,तहरीर देने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.