अयोध्या, दिसम्बर 10 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने पर तहरीर दी है। इसके मुताबिक बीते 27 नवम्बर दोपहर को उसकी 22 वर्षीय पुत्री घर से बाजार सामान खरीदने गई थी, जो वापस घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन करने के बाद कहीं लड़की का पता नहीं चल सका है। प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और लड़की की खोजबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...