हाथरस, जून 30 -- हाथरस। एक महिला की बेटी के साथ ससुराल में हो रहे उत्पीड़न की शिकायत लेकर वह एसपी दफ्तर पहुंची। यहां पर महिला अचानक से बेहोश हो गई। जिस पर पुलिस कर्मियों ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर स्वास्थ्य लाभ मिलने के बाद पुलिस ने महिला को उसके घर तक पहुंचाया। कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव रतनगढ़ी निवासी देवी एसपी दफ्तर पहुंची। यहां पर उसने अपनी बेटी की ससुराल के लोगों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इसी दौरान वह शिकायत करते समय बेहोश होकर गिर गई। यहां पर एसपी मौजूद नहीं थे। महिला ने पुलिसकर्मियों को बताया कि उसकी बेटी को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है और उसके साथ मारपीट की जाती है। इसी दौरान वह बेहोश हो गई। उसकी यह दशा देखकर वहां मौजूद पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। यहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.