सहरसा, फरवरी 22 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी बाजार में एक लड़की की फांसी लगाकर हत्या कर देने एवं फिर उसके लाश को घर के पीछे गढे में जलाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित मां पटोरी बाजार निवासी मीना देवी(पति- मनोज भगत) ने बिहरा थाना में आवेदन देते हुये बताया कि 28 दिसम्बर को मेरी पुत्री संध्या कुमारी (उम्र लगभग 28 वर्ष) को मेरे देवर अमरेन्द्र भगत ने मेरी बेटी के गले में रस्सी से फांसी लगा दिया और विरोध करने पर उसकी पत्नी ने मुझे पकड़कर रोक दिया। फांसी लगाने से मेरी पुत्री की मौत हो गई और फिर साक्ष्य मिटाने के लिये घर के पीछे गढे खोदकर मिट्टी तेल सहित अन्य जलनशील चीजों से उसे जला दिया। पीड़ित मां ने पुलिस को बताया कि इस घटना को आंखों के सामने देखने के बाद मेरी तबीयत खराब हो गई जिसके बाद मुझे पंचगछिया...