वाराणसी, जून 20 -- वाराणसी, संवाद। दुर्गाकुंड की ब्रह्मानंदनगर कॉलोनी में मनबढ़ बदमाशों ने स्कूटी से जा रही युवती को अचानक रोक दिया। पीछे से आ रहे एलआईयू के इंस्पेक्टर पिता ने विरोध किया तो मनबढ़ों ने ईंट से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। लोगों की मदद से एक मनबढ़ को पकड़ लिया गया। भेलूपुर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश की जा रही है। वाराणसी में ही तैनात एलआईयू इंस्पेक्टर विनय मोहन पाठक लंका की साकेतनगर कॉलोनी में रहते हैं। बुधवार रात दुर्गाकुंड स्थित मानस नगर कॉलोनी से एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। स्कूटी से उनकी बेटी और बाइक से विनय मोहन अपने बेटे के साथ आ रहे थे। ब्रह्मानंदनगर कॉलोनी में एल-वन कोचिंग के पास रात 10.45 बजे उनकी बेटी की स्कूटी एक युवक ने रोक दी। विनय मोहन ने कारण पूछा। इतने में पीछे से बाइक से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.