कौशाम्बी, फरवरी 26 -- मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल के मल्हीपुर गांव में बेटी की ससुराल आए व्यक्ति को बेरहमी से पीटा गया। घटना में अधेड़ को चोटें आई हैं। मेडिकल के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मल्हीपुर गांव की सुमैना देवी पत्नी अर्जुन ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके पिता रामआसरे सोमवार की शाम को दावत में शामिल होने आए थे। रात करीब 11 बजे परिवार व रिश्तेदार बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके ऊपर सुरेश व उसकी पत्नी विट्टी देवी ने हमला कर दिया। लाठी-डंडा से पीटा गया। शोर सुनकर वह पहुंची तो बीचबचाव का प्रयास किया तो उसको भी मारापीटा गया। किसी तरह मोहल्ले के लोगों ने मामला शांत कराया। पिता को गंभीर चोटें आई थी। सुमैना देवी की तहरीर पर पुलिस ने सुरेश व उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.