नोएडा, फरवरी 10 -- ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा वन में एक मकान की खिड़की तोेड़कर चोर तीन लाख नगद व लाखों के गहने चोरी कर ले गए। परिवार के सदस्य मेरठ में बेटी की रिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर अल्फा में पवन जैन परिवार के साथ रहते हैं। पवन जैन मूलरुप से मेरठ ब्रहमपुरी के रहने वाले हैं। वह सात फरवरी को बेटी की रिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए मेरठ गए थे। 9 फरवरी को वापस लौटे तो घर की खिड़की टूटी हुई मिली। घर से लाखों की कीमत के सोने व चांदी के आभूषण और तीन लाख की नकदी गायब मिली। बेटी की शादी के लिए पवन जैन ने सोने व चांदी के आभूषण बनवाए थे। शादी के लिए रुपये घर में रखे हुए थे। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी...