सहारनपुर, फरवरी 1 -- दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। क्षेत्र के गांव अनंतमऊ निवासी 45 वर्षीय प्रताप सिंह सैनी पुत्र बाबूराम सैनी और 35 वर्षीय बबलू सैनी पुत्र नाथीराम खुड़ाना गांव की ओर से लौट रहे थे। जैसे ही वे हाईवे पर चढ़े, सामने से रामपुर मनिहारान की ओर जा रहे बाइक सवार प्रवीन, सोनू पुत्रगण नानू सिंह और सन्नी पुत्र संजीव कुमार निवासी खानपुर थाना थानाभवन की बाइक से टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नानौता सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्रताप सिंह सैनी और बबलू सैनी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को जिला अस्पताल रेफर किया ...