लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- बिजुआ। बिजुआ ब्लॉक की पंचायत बीबीपुर के मजरा माहूटांडा निवासी बंजारा समुदाय के ओम प्रकाश सिंह की बिटिया की शादी की मदद के लिए डॉ. कौशल वर्मा आगे आए हैं। डॉ. कौशल वर्मा टीम के साथ पहुंचकर गरीब परिवार की बिटिया की शादी में दान दहेज के लिए सेफ, कूकर समेत विभिन्न प्रकार के बर्तन, कपड़े, साड़ियां, मिठाइयां व नगदी लेकर पहुंचे तो परिवारजनों व मेहमानों ने खुशी जाहिर की। इस मौके पर डॉक्टर अनूप मिश्रा, प्रधान बलवंत सिंह बंजारा, विमल बंजारा, शेर सिंह यादव, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह, ज्ञानचंद वर्मा एवं पटेल संस्थान के पूर्व अध्यक्ष पारस वर्मा, इंजीनियर अभिषेक पटेल, अपना दल के कपिल वर्मा, अमित शाह यूथ विग्रेड के जिला अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, अविनाश गुप्ता, सुमित वर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...