गिरडीह, मार्च 5 -- बिरनी। प्रखण्ड के पडरिया में सोमवार देर रात घर में रखे बेटी की शादी के नगदी समेत जेवरात पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। जानकारी देते हुए अमृत साव ने बताया कि घर से थोड़े ही दूर अपने चचेरे भाई के घर शादी समारोह में सभी लोग गए थे जिसका फायदा उठा कर चोरों ने बेटी की शादी के लिए रखा 3 लाख 46 हज़ार नगदी एवं लगभग डेढ़ लाख के जेवरात पर लेकर फरार हो गए। बताया कि 7 मार्च को बेटी का तिलक तथा 11 मार्च को शादी होना था। बेटी की शादी के लिए समूह से लोन लिया था। था। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि चोरों ने बड़े ही चालाकी से घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज अपने दल-बल के साथ पहुँचे और घटना की जानकारी ली तथा जांच में जुटे हुए हैं ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.