रुडकी, दिसम्बर 12 -- दस दिन पहले हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय नफीस खान ने शुक्रवार को देहरादून अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। सबसे दर्दनाक यह कि मृतक की बेटी की शादी की तारीख पहले से तय थी और गुरुवार को ही उसकी बारात आई थी। बेटी की विदाई के अगले ही दिन पिता की मौत से घर में मातम छा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...