मुरादाबाद, फरवरी 8 -- नगर के नैनीताल बैंक के निकट बाजार में उसे समय सनसनी फैल गई जब रविवार की शाम बेटी की शादी के लिए खरीदारी करने पहुंची महिला के बैग से दुकान पर किसी ने बैग से जेवर और 75 हजार रुपए चोरी कर लिए। घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर मामले की तह तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर लेदा निवासी शहाना पत्नी बाबू के पुत्र फैसल खान और बेटी अफसाना की शादी 2 दिन बाद होनी थी। शहाना रविवार की शाम लगभग 3:00 बजे जेवर खरीदने के बाद नैनीताल बैंक के निकट स्थित एक जूते की दुकान पर जूता- चप्पल खरीदने पहुंची,तो किसी ने उनके पर्स से 75000 और जेवर चोरी हो गया। चोरी होने पर महिला रोने लगी। मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिया है। कोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.