मयंक त्यागी, नवम्बर 11 -- बेटी की शादी सिर पर, लेकिन धान नहीं बिक रही। एक महीने से चक्कर काट रहे उत्तराखंड के किसान चंद्रपाल को बैंक का कर्ज और बेटी के शादी के खर्च की चिंता ने तोड़ दिया। परेशान चंद्रपाल ने सरकारी क्रय केंद्र पर अपने धान के ढेर में आग लगा दी। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद अन्य किसानों ने उसे पकड़ लिया। तुरंत आग बुझा दी और नुकसान होने से बचा लिया। घटना किच्छा की है। इन दिनों पूरे ऊधमसिंह नगर जिले में सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद बंद होने से किसान परेशान हैं। ग्राम दरऊ निवासी किसान चंद्रपाल की बेटी की शादी 15 दिन बाद होनी है। उन्होंने बताया कि बहेड़ी जिला बरेली (यूपी) में बेटी का रिश्ता तय हुआ है। धान बेचने से मिलने वाले रुपयों से शादी की तैयारी करनी है। यह भी पढ़ें- महिलाओं के गहने पहनने की सीमा तय, अंग्रेजी शराब पर पाबंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.