उन्नाव, जनवरी 16 -- बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहदानी अंतर्गत मजरा रंजीत खेड़ा निवासी 27 रीमा देवी की मौत के मामले में फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के ग्राम उमरिया भगवंतपुर निवासी पिता मूलचंद्र ने दामाद पर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस में दी तहरीर में बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व बेटी रीमा की शादी ग्राम सहदानी निवासी द्वारिका प्रसाद के बेटे बसंत कुमार के साथ की थी। आरोप लगाया कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर बुधवार शाम बसंत कुमार ने बेटी के साथ मारपीट की थी। इसकी सूचना रीमा ने फोन पर दी थी। जान को खतरा बताया था। इसी के बाद दामाद ने बेटी की हत्या कर दी। शव फंदे से लटका दिया। कोतवाल अखिलेश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...