हाथरस, मार्च 17 -- कासगंज रोड स्थित कोतवाली की चौकी अगसौली अंतर्गत गांव नगला भूढ़ से 12 दिन पूर्व किशोरी का नामजदों ने अपहरण कर लिया गया था। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर सोमवार को पीड़ित परिजनों ने मकान बेचकर पलायन करने के पोस्टर लगा दिए हैं। गांव नगला भूढ़ निवासी व्यक्ति ने एसपी की गैरमौजूदगी में उनके कार्यालय में मौजूद पुलिस अधिकारी से सोमवार को शिकायत की है। कहा कि पांच मार्च को उसकी नाबालिग बेटी का चार नामजद सुनील, सानू, अतुल तथा प्रशांत गाड़ी में अपहरण कर ले गए। रिपोर्ट में जिस वाहन से अपहरण किया गया उसके नंबर तक का उल्लेख किया गया है। आरोप है कि वाहन गांव में होने के बाद भी चौकी प्रभारी अगसौली द्वारा बेटी को बरामद नहीं किया जा रहा है। पीड़ित के पिता ने घटना की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल, महिला आयोग, डीआईजी से की है। कहा है कि उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.