मलपुरा (आगरा), सितम्बर 15 -- आगरा में 18 फरवरी 2024 को सैंया क्षेत्र में मिली अधजली लाश धौलपुर के युवक नहीं थी। शव मलपुरा के गांव कबूलपुर निवासी 18 वर्षीय राकेश का था। उसके फूफा ने हत्या के बाद शव नीले ड्रम में रखकर जलाया था। पुलिस ने 18 महीने बाद सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है। शव की पहचान के लिए डीएनए कराया गया था। मां के सैंपल से डीएनए मैच कर गया। 15 फरवरी 2024 को लाल सिंह का बेटा राकेश लापता हुआ था। वह फोटोग्राफी करता था। 18 फरवरी 2024 को सैंया क्षेत्र में अज्ञात अधजली लाश मिली थी। पुलिस ने शव की पहचान के लिए लाल सिंह को भी बुलाया था। उन्होंने शव पहचानने से इनकार कर दिया था। धौलपुर का एक व्यक्ति शव को अपने भतीजे का बताकर पोस्टमार्टम के बाद साथ ले गया था। पोस्टमार्टम के दौरान डीएनए सैंपल सुरक्षित रखे गए थे। बेटे का सुराग नहीं मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.