चाईबासा, नवम्बर 4 -- चाईबासा। विश्व कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर चाईबासा चैबर ऑफ कामर्स एन्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष संजय चौबे ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि देश की बेटियों ने दम दिखाया है और देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत के लिए टीम इंडिया महिला को बधाई। नारी शक्ति ने जो परचम लहराया है, वह आने वाले सदियों में भी लोग इस उपलब्धि को भुला नहीं पाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...