बोकारो, अक्टूबर 12 -- गोमिया, प्रतिनिधि। विश्व बालिका दिवस पर गोमिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरी में आयोजन किया गया। शुरुआत बच्चों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी से की गई, जिसमें उन्होंने बालिका शिक्षा और समानता का संदेश दिया। प्रमुख प्रमिला चौड़े, बीडीओ महादेव कुमार महतो, मुखिया रामवृक्ष मुर्मू, पंसस संजय कुमार व उपमुखिया बाबू चांद मांझी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। बच्चों ने अपने सपनों व भविष्य के लक्ष्यों को एक पेपर पर लिखकर बोर्ड पर चिपकाया। प्रमुख व बीडीओ ने कहा कि आज के युग में बालिकाएं हर क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बेटियों को समान अधिकार और अवसर देना है, ताकि समाज में लैंगिक भेदभाव समाप्त हो सके। कहा कि पहले जहां बाल विवाह जैसी कुरीतियां प्रचलित थीं, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.