बुलंदशहर, फरवरी 18 -- बुलंदशहर। छात्राओं को एक दिवसीय शैक्षिक एक्सपोजर विजिट कराया गया। इस विशेष भ्रमण के दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल ग्रामीण व नगर क्षेत्र बुलंदशहर, सिकंदराबाद व विकास क्षेत्र लखावटी की छात्राओं को राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान का भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम रोड स्थित डायट परिसर से हुआ। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल द्वारा हरी झंडी दिखाकर छात्राओं से भरी बसों को रवाना किया गया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की शैक्षिक यात्राएं बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास वृद्धि तथा राष्ट्रीय धरोहरों के प्रति जागरूकता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। छात्राओं ने राष्ट्रपति भवन परिसर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की। इस भ्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.