आजमगढ़, जनवरी 8 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या की ओर से गुरुवार को जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केक काटकर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। नवजात बच्चियों को बेबी किट, कंबल, मिठाई उपहार के रूप में दी गई। उनकी माताओं को शॉल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रियंका मौर्या ने कहा कि बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। उन्हें बेहतर शिक्षा, स्वास्थ और सुरक्षा की जरूरत है। बेटियां अच्छे समाज, देश और राष्ट्र का निर्माण करेंगी। उन्होंने कहा कि हम सभी को परंपरागत सोच बदलनी होगी। तभी हम बेटा और बेटी का अंतर समाप्त कर पाएंगे। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा बच्चियों को पढ़ाई के लिए 6 श्रे...