संभल, अक्टूबर 9 -- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत आज ग्राम महमूदनगर, थाना असमोली क्षेत्र में स्थित अच बी पब्लिक स्कूल में महिलाओं और बालिकाओं के लिए जागरूकता मीटिंग आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संसाधनों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाना था। महिलाओं को दी गई सुरक्षा और आत्मबल की सीख मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिकाओं को गुड टच और बेड टच की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, जिससे वे स्वयं को किसी भी प्रकार के यौन शोषण से बचा सकें। इसके साथ ही महिलाओं को घरेलू हिंसा, साइबर क्राइम और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया। सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी कार्यक्रम में मौजूद टीम ने निम्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी द...