संभल, फरवरी 7 -- कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय सरथल खेड़ा, कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय आटा व सरोजिनी नायडू कंपोजिट जूनियर हाई स्कूल व शहीद गिरीश चंद कंपोजिट विद्यालय की छात्राओं को शुक्रवार को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिससे कि वह विपरीत परिस्थितियों में विरोधी का डटकर मुकाबला कर सकें । प्रशिक्षक सुरेश कुमार सृष्टि,संतराम, ब्रजेश व रितेश ने छात्राओं को वन हैंड सेल्फ डिफेंस, फ्रंट किक, फ्रंट जंप किक, बैक किक, साइड कट, आदि की ट्रेनिंग दी । सुरेश कुमार ने बताया कि सभी छात्राएं सेल्फ डिफेंस सीखने के बाद खुद को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत महसूस कर रही हैं व अपनी सुरक्षा करने में सक्षम हुई हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी चन्द्र भूषण ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिले के जूनियर हाई स्कूल व कस्तूरबा गांधी बालिका व...