औरंगाबाद, फरवरी 14 -- दहेज मुक्त कन्यादान सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन दहेज प्रथा को बताया गया सामाजिक अभिशाप औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवीनगर प्रखंड के नावाडीह चरण, महादेवा में दहेज मुक्त कन्यादान सह सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रफीगंज के विधायक प्रमोद कुमार सिंह, नवीनगर प्रखंड प्रमुख चित्रा सिंह, जदयू नेता सुरेंद्र सिंह, अधिवक्ता संघ के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी, बबलू कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता वरुण सिंह उर्फ जब्बर, भाजपा नेता मुन्ना सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह, धर्म रक्षक के प्रदेश प्रमुख विनोद सिंह शामिल हुए। विधायक ने कहा कि विवाह संस्कार से जुड़ी सामाजिक विकृति दहेज प्रथा है। दहेज कुप्रथा भारतीय समाज के लिए एक अभिशाप...