गिरडीह, नवम्बर 7 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के रसनजोरी पंचायत के चिकसोरिया गांव में जनक्रांति वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रसनजोरी पंचायत की मुखिया शीतल कुमारी उपस्थित थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया ने कहा कि बेटियों व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने जैसे कार्यक्रम को क्षेत्र में संचालित करने से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। महिलाओं और बच्चियों को विशेषकर अपनी क्षमताओं को बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। मुखिया ने गरीब बच्चों की शिक्षा में सहयोग को सराहनीय प्रयास बताया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के केंद्रीय अध्यक्ष बिनोद मंडल ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि बेटियों की शिक्षा और विवाह में सहयोग को ...