उरई, दिसम्बर 27 -- उरई। जिला महिला अस्पताल का जिलाधिकारी ने शनिवार की सुबह औचक निरीक्षण किया। यहां प्रसूताओं ने डीएम से प्रसव के नाम पर अस्पताल कर्मचारी से पैसे ऐंठने की शिकायत की।इस पर भड़के डीएम ने अस्पताल के सीएमएस को प्रसूता से लिए गए पैसे वापस करने के साथ दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। कहीं गर्भवती और महिला मरीजों को बाहर की दवा और अल्ट्रासाउंड लिखने तो कहीं जांच के नाम पर बाहर की पैथोलॉजी में भेजने के लिए मजबूर किए जाने और प्रसव में पैसे लिए जाने के जिला महिला अस्पताल में रोजाना मामले सामने आ रहे हैं। अस्पताल में भर्ती प्रसूता में इलाज में कमी ना हो इस डर से किसी से भी उनके परिजन बहुत कम शिकायत करते हुए चुपचाप स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मांगे जाने वाला सुविधा शुल्क आसानी से दे देते हैं। जिला महिला अस...