आगरा, मई 15 -- हमलोग संस्था ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की त्रिकोणीय शृंखला में श्रीलंका पर जीत और भारत पाकिस्तान युद्ध में कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। संस्था ने भारतीय बेटियों के जज्बे को सलाम करते हुए इसे भारत व विश्व में नारी शक्ति का गौरव बताया है। युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. कल्पना पोरवाल, सविता चौधरी, अनिल अरोरा, सुनीता जैन, सोनी अग्रवाल, रिजवाना अहमद, पारुल भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...