नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- ऐसी खबरें बार-बार आती हैं कि मठ और साधु-संतों के आश्रम में लड़कियों का यौन शोषण होता है, उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। धर्म और पूजा-पाठ के नाम पर लड़कियों को बरगलाया जाता है। ऐसे धूर्त बाबा जब कानून की गिरफ्त में आते हैं, तब उनकी पोल खुलती है। पर उससे पहले कई मासूम लड़कियां उनका शिकार बन चुकी होती हैं। हाल ही में दिल्ली के बाबा स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को अपने आश्रम और संस्था में लड़कियों के साथ अश्लील व्यवहार, यौन शोषण और डराने-धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को इस कपटी बाबा के फोन में कई ऐसे चैट मिले हैं, जिसमें वो संस्था के छात्रों के साथ अश्लील वार्तालाप कर रहा है। धर्म के नाम पर बाबाओं की दुकान बढ़ती जा रही है। इसमें फंसते हैं, निम्न वर्ग और मध्यम वर्ग के लोग। अपनी बेटियों को वे इन आश्रमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.